सडक़ पर एक पहिए पर बाइक को उठाकर बाइक सवारों की स्टंटबाजी
May 25 2025
ग्वालियर। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में गत देर रात दो युवकों ने सडक़ पर खतरनाक बाइक स्टंट किया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में युवक बाइक को एक पहिए पर उठाकर करतब दिखाते नजर आ रहे हैं।
एक युवक अकेला स्टंट करता दिखा, तो कभी दूसरे साथी को बाइक पर बिठाकर करतब दिखाता रहा। इस दौरान आसपास से कई वाहन तेज गति में गुजर रहे थे। युवकों ने करीब 12 मिनट तक यह खतरनाक स्टंट किया।
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल से इस घटना का वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
घटना के दौरान इलाके में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम को इसकी जानकारी नहीं लगी। इस तरह के खतरनाक स्टंट से किसी भी समय दुर्घटना हो सकती थी। पास से गुजर रहे वाहन चालक भी इसकी चपेट में आ सकते थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









