गुरु पूजा से मिलता है सभी तीर्थों का फल: विजय महाराज

May 25 2025

ग्वालियर। गिर्राज मंदिर चार शहर का नाका अंशु तोमर के निवास पर विजय महाराज ने अपने प्रवचन में भक्तों को बताया कि गुरु पूजा से सारे तीर्थों का फल प्राप्त होता है। गुरु की पूजा ईश्वर पूजा और सेवा से जीव सहज में जीव भाव से शिवत्व को उपलब्ध हो जाता है। आज तक धरा पर ऐसा कोई मानव नहीं हुआ जिसने बिना गुरु कृपा के ईश्वर प्राप्ति की हो। 
अत: सत्शास्त्र के वचनों को शिरोधार्य कर महापुरुषों की शरण प्राप्त कर गुरु सेवा में लगे रहने में जीव का उद्धार है। साथ ही विजय महाराज ने आशा रामायण पाठ को भाव पूर्वक संपन्न कर सामूहिक मंगल आरती कर प्रसाद वितरण किया।इस अवसर पर मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार, बीपीएस सेंगर, भगवान दास, अंशु माताजी, कमला तोमर, रामा, श्यामा, अंजू, कुसुम चंदेल इत्यादि रहे।