महिलाओ का संगठन भी समाज के कार्यो के लिए बहुत आवश्यक है-गंगवाल

May 25 2025

ग्वालियर। जैन मिलन महिला रत्नत्रय शाखा विनय नगर का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को शिंदे की छावनी स्थित शाह इम्पीरियल में आयोजित किया गया। समारोह में नवीन टीम की अध्यक्ष सुनीता जैन, सचिव नेहा जैन कोषाध्यक्ष रिजुल जैन साथ नवीन टीम के पदाधिकारियों को हर क्षेत्र के असहाय महिलाओ के लिए शिविर आदि कार्यों की सेवाओं के लिए ली शपथ। 
शपथ अधिकारी महेन्द्र जैन ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष पद पर श्रीमती सुनीता जैन, सचिव नेहा जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष माया जैन अनीता जैन डेल, अंजना जैन नीलम जैन, मनीषा जैन, सहसचिव ज्योति जैन, वंदना जैन, सह कोषाध्यक्ष अलका जैन, सांस्कृतिक मंत्री रानू जैन, सह सास्कृति मंत्री सुनीता जैन के अलाव कार्यकारिणी टीम को 2025-26 के लिए शपथ दिलाई।
 इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रवीण गंगवाल ने कहा कि महिलाओ का संगठन भी समाज के कार्यो के लिए बहुत जरूरी है। महिलाएं समाज के हर क्षेत्र मे आगे आकर सभी का एकता के सूत्र में बाधंती है। महिलाओ को सेवा के कार्य के रूप में जो मूल्य आपको मिला है उसे समाज सेवा के साथ मानव सेवा भी करें। राजेश जैन बंटी ने कहा कि शाखा के माध्यम से अनेक समाजसेवी कार्यों को व्यापक दृष्टिकोण से सम्पन्न करते हुये पीडि़त मानव सेवा के प्रतिकृत संकल्पित होगी। 
प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि शपथ के उपरांत पूर्व अध्यक्ष ज्योति जैन, सचिव मनीषा जैन एवं कोषाध्यक्ष ज्योति जैन ने नवनिर्वाचिक अध्यक्ष श्रीमती सुनीता जैन, सचिव नेहा जैन और कोषाध्यक्ष रिजुल जैन को कोलपिन लगाकर कार्यभार सौपा कर सम्मानित किया। वही शपथ समारोह में प्रतियोगित के पुरुस्कार भी वितरण किए गए।
शपथ समारोह में राजेश जैन बंटी, प्रवीण गंगवाल, महेंद्र जैन, कमलेश जैन, अनिता जैन, संध्या जैन, गुलाजारी लाल जैन, जयप्रकाश जैन आदि मौजूद थे।