बाल संस्कार शिविर का समापन

May 25 2025

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा-समर्पण के द्वारा बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ बिरला ऑपण माइंड्स प्रिंस्कूल अल्कापुरी पर हुआ। सात दिवस शिविर मे बच्चों को अलग अलग तरह की ऐक्टिविटी कराई  गई।
शिविर के समापन पर मुख्य अतिथि स्कूल पिंसीपल नूपुर गर्ग विशिष्ट अतिथि बेटी हे तो कल हे अध्यक्ष डॉ बंदना भूपेन्द्र प्रेमी ओर अध्यक्षता प्रान्तीय संयोजक गुलाब सिंह प्रजापति ने की।
सर्व प्रथम अतिथियों ने बच्चों से सात दिवस जो सिखा उसके बारे मे पूछा ओर आगे भविष्य मे किन किन बातो का ध्यान रखना है। माता पिता बडों और गुरु जनों का सम्मान करना है, कचरा कैसा भी हो डस्टबीन मे डालना है, पानी की बर्बादी नहीं करनी प्रतिदिन सुबह शाम दांत साफ करना है ऐसी बहुत सी उपयोगी बाते समझाई। सभी बच्चों ने मिलकर जो डांस नृत्य प्रस्तुत किया। अंत में सभी अतिथियों को मोतियों की माला ओर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सभी बच्चों को स्टेशनरी ड्राइंग कलर स्नेक्स बिस्कुट दिए गए।
इस अवसर पर संस्थापक संजय धवन, डॉ ज्योति शर्मा, डॉ वंदना शर्मा, मधु धवन, विम्मी सचदेव, लता गुप्ता, मनीषा श्रीवास्तव, तनुष्का त्रिपाठी, पूनम उपाध्याय, संजय श्रीवास्तव, गिरीश अग्रवाल, महेश धीमान, भूपेन्द्र प्रेमी, मनीषा श्रीवास्तव उपस्थित रहे।