आउटसोर्स कर्मचारियों ने प्रभारी मंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपा
May 24 2025
ग्वालियर। जयारोग्य समूह के अस्पताल में कार्य कर रहे दो सौ आउटसोर्स कर्मचारियों को अकारण हटाने की तैयारी की जा रही है। कुशल श्रेणी के कर्मचारियों को अकुशल श्रेणी में लाया जा रहा है। हाइट्स कंपनी के अधीन काम करने वाली एजाइल कंपनी अपनी मनमानी करके मध्यप्रदेश शासन के श्रम कानूनों का उल्लंघन कर रही है। आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा समाप्ति की जो प्लानिंग एजाइल कंपनी ने कर ली है उस पर तुरंत रोक लगाई जाए।
यह मांग लेकर शनिवार को आउटसोर्स कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट से बात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
मप्र आउटसोर्स कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह ने बताया कि जयारोग्य समूह के अस्पतालों में विभिन्न विभागों में कर्मचारी काम कर रहे हैं। कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है, समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा, कुशल श्रेणी को अर्धकुशल श्रेणी में लाकर वित्तीय अनियमितता की जा रही है। अगर हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो धरना दिया जाएगा और जरूरत पड़ी तो फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।
प्रभारी मंत्री महोदय द्वारा आश्वासन दिया गया कि किसी भी आउट सोर्स कर्मचारियों की सेवा समाप्ति नहीं होगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









