शिविर में बच्चों ने सीखी जैन धर्म के तीर्थंकरों की पूजा अर्चना करना

May 24 2025

ग्वालियर। युवा जैन मिलन नेमिनाथ शाखा ग्वालियर के तत्वावधान में आठ दिवसीय जैन बाल युवा संस्कार शिक्षण शिविर दाना ओली स्थित दिगंबर पार्श्वनाथ खंडेलवाल जैन नया मंदिर में जैन समाज के 250 बालक-बालिकाओं ने जैन धर्म के तीर्थंकर भगवान जिनेंद्र की विशेष पूजा अर्चना करना सीखा। 
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि आज सुबह शिविर के विद्वान शिक्षकों से बच्चो ने पूछा कि हमे प्रात: जल्दी उठकर माता पिता के चरण स्पर्श क्यों करना चाहिए, हम मंदिर में कैसे प्रवेश करें, हम भगवान का अभिषेक कैसे करें, हम जिनेन्द्र देव को अर्घ्य कैसे समर्पित करें, हमे भगवान की आराधना कैसे करना चाहिए, भगवान की परिक्रमा देने से क्या होता है, हमें भगवान जिनेन्द्र का पूजन अष्ट द्रव्य जल, चन्दन, अक्षत, पुष्प, नैवेद, दीप, धूप, फल आदि पूजा सामग्री से करने से हमारे जीवन में क्या परिर्वतन आता है। वही इन प्रश्नों का जबाव बालक-बालिकाओ को समझाते हुए शिविर में सांगानेर से आए विद्वान अरिहंत जैन शास्त्री, डॉ विजय जैन, मंजू जैन ने बच्चों को समझाते हुए कहा कि यह बातें हमे भले ही सरल लगती हों लेकिन इनका महत्व और ज्ञान होना बहुत जरूरी है।