महामंडलेश्वर स्वामी विद्यानंद सरस्वती का जन्मदिन मनाया गया
May 24 2025
ग्वालियर। भावभावेश्वर तीर्थ वरूमाल के महामंडलेश्वर स्वामी विद्यानंद सरस्वती का जन्मदिन उनके शिष्यों एवं श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक मनाया। सुबह दाल बाजार स्थित उनके अस्थाई निवास को विविध प्रकार का फूलों से सजाया गया और शाम को सनातन धर्म मंदिर के सभागार में भी सुंदर साज सज्जा की गई। सनातन धर्म मंडल के पदाधिकरियों ने उनका अभिनंदन किया एवं 74 दीपक से आरती की गई। साक्षी शर्मा ने इस मौके पर कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात गुरु वंदना गुरु चरणन में शीश नवाऊं पर मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति हुई। तत्पश्चात पवित्रा शर्मा ने सुमधुर भजन की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर स्वामी विद्यानंद सरस्वती ने कहा कि मनुष्य होना खास नहीं पर मनुष्यता होना दुर्लभ है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति कामनाओं के *बोझ तले दबकर कहीं भी हाथ मार रहा है, इसलिए सोच समझकर किसी कार्य को करें। मनुष्य की बुद्धि टार्च का काम करती है, यही उसे विवेक की ओर ले जाती है और अच्छे बुरे की अनुभूति कराती है। उन्होंने कहा कि सत्य असत्य के निर्धारण करने का सामर्थ्य आ गया, तो समझो विवेक आ गया।
इस मौके पर सनातन धर्म मंडल के विजय गोयल, हरीशंकर सिंह, रमेश गोयल लल्ला, मनोज सांघी, राजेश वंसल, राकेश वंसल, नारायण ब्रजवासी, सुरेश वंसल, आरके खेतान, महेश मुद्गल, रामबाबू कटारे, उमेश उप्पल, कल्ली पंडित, हरिदास अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, अरविंद त्रिपाठी, सुनील शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु श्रोता मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









