समर कैंप: पहेली बूझो के साथ बच्चों ने मजे और सीख का लिया अनुभव

May 24 2025

ग्वालियर। शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय ग्वालियर में चल रहे समर कैंप में उन्नीसवें दिवस बच्चों के मनोरंजन और मानसिक विकास के लिये पहेली बूझों नामक एक मजेदार और चुनौतीपूर्ण गेम का आयोजन किया गया, यह खेल बच्चों को न केवल सोचने पर मजबूर करता हैं, बल्कि उनकी टीमवर्क और रचनात्मकता को भी बढ़ावा देता हैं।
आज के सत्र में बच्चों ने इस खेल में पूरी तन्मयता के साथ भाग लिया एक-एक पहेली को इल करने के लिये उन्होने पूरी बुद्धिमत्ता और रचनात्कता का उपयोग किया, खेल के दौरान, बच्चें समूहों में बंटे एक दूसरे के साथ मिलकर सवालों के जवाब ढूढने की कोशिश करते रहे, हर सही उत्तर पर बच्चों ने जोरदार तालियाँ बजाई और एक दूसरे को प्रोत्साहित किया।
यह खेल बच्चों के लिये एक शैक्षिक अनुभव के रूप में आयोजित किया गया था, जिसमें सोचने, तर्क करने और अपनी बुद्धिमत्ता का सही इस्तेमाल करने का अवसर मिला। साथ ही यह गतिविधि बच्चों के बीच टीम भावना को भी मजबूत करने का एक बेहतरीन तरीका साबित हुई, बच्चों को एहसास हुआ कि एक दूसरे के साथ मिलकर कठिन से कठिन समस्याओं का हल निकाला जा सकता हैं।
 इस अवसर पर विवेक कुमार सोनी ने कहा समर कैंप में पहेली बूझो खेल खिलाने से हमार उद्देश्य बच्चों के सोचने की क्षमता को बढ़ाना और उन्हे मानसिक रूप से चुनौती देना था। कार्यक्रम मे विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएँ, शिक्षकगण, और अभिभावकों के साथ राकेश कुमार शर्मा, अनीता औडिया, शिवम शर्मा, लक्ष्मी यादव, आकाश पाल, कमल चामडिया, एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।