मंत्री तोमर की पुत्री की शादी में मुख्यमंत्री, सिंधिया व अंय नेताओं ने दिया आशीर्वाद

May 24 2025

ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की सुपुत्री कीर्ति का शुभ विवाह इम्पीरियल रिसोर्ट झांसी रोड पर आईएएस सुमित सिंह के साथ सानंद सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ राजनेताओं, व्यापारियों एवं गणमान्यजनों ने वर-वधू को शुभाशीष प्रदान किया। आशीर्वाद देने वालों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, जगदीश देवड़ा, प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, नरेन्द्र शिवाजी पटेल, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल,अजय जामवाल सहित प्रदेश के अन्य मंत्रिगण एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि विवाह समारोह में शामिल हुए।