दान को कई गुना कर लौटाते हैं भगवान-कौशिक महाराज
May 23 2025
ग्वालियर। यदि आप सर्व आनंद से जीवन गुजार रहे हैं। किसी का कर्ज नहीं हैं। कोई बीमारी नहीं हैं, तो यह निश्चित मानो कि यह आपके पूर्व जन्मों के सत्कर्म का फल है। इस जन्म भी में भी सत्कर्म करें। दान पुण्य करें,जिससे आपका अगला जन्म भी सफल हो जाए। दो हम दान करते हैं, ईश्वर हमें उसका कई गूुना कर वापस कर देते हैं, इसलिए यदि आप समर्थ हैं तो दान में कंजूसी न करें। यह विचार कौशिक महाराज ने शिवलोक फूलबाग में आयोजित शिवमहापुराण कथा के अंतिम दिवस हजारों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कार्यक्रम संयोजक विधायक सतीश सिंह सिकरवार ने व्यासपीठ का पूजन किया। इस मौेके पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की ओर से भी व्यासपीठ का पूजन कर अपनी बेटी की शादी समारोह का आमंत्रण दिया।
कौशिक महाराज ने कहा कि जिस तरह रघुकुल में प्राणों से अधिक वचन की रक्षा की जाती है, हर इंसान को अपने वचन का मान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जितना जरूरी हो उतना बोले और न तेज आवाज में बोलें। उन्होंने बताया कि जीवन जीवन में तीन का महत्व है मां, महात्मा और परमात्मा। मां की ममता, महात्मा का मार्गदर्शन और परमात्मा की आशक्ति करने से जीवन सफल हो जाता है। जवानी में गुरू से जुड़े रहोगे तो कभी भटकोगे नहीं।
उन्होंने बताया कि नंदी की परिक्रमा मुख से एवं गाय की परिक्रमा पूंछ से आरंभ करनी चाहिए। प्राण देकर भी धर्म निभना चाहिए। शनि की परिक्रमा करने से शनि की सभी दशाओं का दोष खत्म हो जाता है। पीपल को एक लोटा जल चढ़ाएं तथा परिक्रमा करें। जल शिव को और परिक्रमा श्रीहरि को पसंद है। उन्होंने कहा कि बिना वस्त्रों के स्नान करने से वरुण देव का अपमान होता है, इसलिए बिना वस्त्रों के स्नान न करें। धन के साथ कपड़ों का दान अवश्य करें। द्रोपदी ने ऋषि दुर्वाशा को वस्त्र दान किया, तो उनके वरदान से भगवान कृष्ण ने द्रोपदी का चीर बढ़ाकर शील की रक्षा की।
कौशिक महाराज ने कहा कि देश के किसान और जवान के लिए मेरे मन में बहुत आदर है। उन बहिनों को प्रणाम हैं, जिनकी मांग में फौजी का सिंदूर हैं और उन माताओं का भी नमन हैं जिन्होंने सैनिक को अपना दूध पिलाया है। उन्होंने कहा कि मेरी कथा साधना हैं। यदि मैंनेे एक लाख गायों के पालन का संकल्प नहीं लिया होता तो मैं उत्तर काशी में साधना कर रहा होता।
महापौर के घर पहुंचे कौशिक महाराज
कौशिक महाराज शुक्रवार को सुबह महापौर निवास पर पहुंचे और पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर महापौर शोभा सिकरवार एवं विधायक सतीश सिंह सिकरवार ने उनका स्वागत सत्कार किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









