सद्गुरु राजा बाक्षर महाराज के उर्स में हुआ रुद्राभिषेक, नियाज भी दिलाई गई

May 23 2025

ग्वालियर। सद्गुरु राजा बाक्षर महाराज उर्फ कलबुर्गी बाबा चैतन्य नाथजी महाराज का 21वां उर्स महोत्सव शताब्दीपुरम में मनाया जा रहा है। राजा बाक्षर महाराज के तीन दिवसीय उर्स के दूसरे दिन महा रुद्राभिषेक हुआ व नियाज दिलाई गई। कुशवाह कांप्लेक्स से मंदिर के लिए चादर यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया तथा देर रात कव्वाल सलीम झंकार द्वारा श्रीजी के मंदिर में कव्वाली प्रस्तुत की गई। श्रद्धालुओं ने महाआरती में शामिल होकर राजा बाक्षर महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। यह जानकारी मंदिर के गद्दी नशीन डा. अजय दुबे ने दी। इस अवसर पर अमित दुबे, मयंक अग्रवाल, रामपाल सिंह जादौन, तरुण सूर्यवंशी, अशोक जौहरी सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।