रोटरी क्लब ग्वालियर प्रतिमाह लगायेगा चिकित्सा शिविर

May 23 2025

ग्वालियर। रोटरी क्लब ग्वालियर द्वारा प्रतिमाह की 3 तारीख को समाजसेवी ओमप्रकाश गर्ग की स्मृति में चिकित्सा शिविर आयोजित करेगा। शिविर के संयोजक मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि रोटरी मोबाईल वेन जो पूर्णत: वातानुकूलित है और सभी सुविधाएं वेन के अंदर मिली हुई हैं। यह वेन रोटेरियन ओमप्रकाश गर्ग की प्रेरणा से ग्वालियर को मिली। उनकी स्मृति में प्रत्येक 3 तारीख को दाल बाजार में मेडीकल कैम्प आयोजित किया जायेगा। इस संबंध में रोटरी क्लब ग्वालियर की बैठक आयोजित की गई। 
इस मेडीकल कैम्प में बीआईएमआर, रोटरी ग्वालियर चेरिटेबल एंड सर्विस ट्रस्ट आदि का सहयोग प्राप्त होगा। रोटरी क्लब ग्वालियर द्वारा आयोजित इस शिविर में सभी जांचें ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी, सीबीसी नि:शुल्क की जायेंगी। शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया है।
बैठक में भूपेन्द्र जैन, प्रभात भार्गव, राजकुमार गर्ग, महेश गर्ग, राजीव जैन, राकेश गर्ग, सौरभ अग्रवाल, सजल अग्रवाल, डॉ. वाईएस वर्मा आदि उपस्थित रहे।