गुरु के प्रति अगाध निष्ठा से शिष्य सहज ही तर जाता है:कौशिक महाराज
May 23 2025
ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम केदारपुर कोठी शिवपुरी लिंक रोड में भक्तों के आमंत्रण पर पधारे संत कौशिक महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा आशाराम महान संत है, उनके द्वारा जो धर्मांतरण रोकने का भागीरथी कार्य किया गया जिसमें उन्हें षडयंत्र के तहत फंसाया गया वे पूरी तरह निर्दोष हैं। सारा सत्य दुनियां के सामने अवश्य आएगा। सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। मेरी अंतरात्मा से हमेशा यही उदघोष हुआ।
मैने बारम्बार दुनियां भर में व्यास पीठ से यही सत्य संकल्प दोहराया कि संत शिरोमणि आशाराम महाराज को न्याय मिलना चाहिए और निष्कलंक व्यास पीठ पर बिराजे यही ईश्वर से मंगल कामना है। आप भक्तों की श्रद्धा को भी बारम्बार प्रणाम है जो विगत12 वर्षों से अटल ध्रुव तारे की तरह अडिग हैं सदैव ऐसी ही बनी रहे।
बापू आश्रम में गोशाला की उत्तम व्यवस्था देख कौशिक महाराज गदगद हो गए और गौसेवकों को साधुवाद देने लगे। इस अवसर पर आश्रम संचालक अर्जुन भाई और सत्संग वक्ता विजय महाराज द्वारा संत कौशिक महाराज के आश्रम पधार कर भक्तों को आशीर्वचन प्रदान करने और गौ सेवा की सराहना करने पर हृदय से कोटिश धन्यवाद किया और श्री योग वेदांत सेवा समिति युवा सेवा संघ महिला उत्थान मंडल के पदाधिकारियों ने संत श्री का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









