स्वामी विवेकानंद मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा

May 23 2025

ग्वालियर। स्वामी विवेकानंद मंडल भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया मुख्य रूप से शामिल हुए, यात्रा माधवगंज थाना चौराहा से प्रारंभ हुई जो माधवगंज चौराहा स्काउट होते हुए महाराज बाड़ा पहुंचकर समाप्त हुई। 
यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम् ओर हमें अपनी सेना पर गर्व है जैसे नारे लग रहे है थे एवं आगे वाहन पर देशभक्ति गीत चल रहे थे.. यात्रा में जिला महामंत्र विनय जैन, विनोद शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमर कुटे, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, किशन मुदगल, खुशबू गुप्ता, हरिपाल, अनिल सांखला, जितेंद्र मुद्गगल, जनवेद चौरसिया, रानी गौर, विद्या थोरात, रेखा कुशवाह, घनश्याम शाक्य, जयसिंह सेंगर, लव राठौर, रमाशंकर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में मंडल के कार्यकर्ता शामिल हुए।