बच्चों ने इंडोर गेम्स के द्वारा बढ़ाई शारीरिक और मानसिक क्षमता

May 23 2025

ग्वालियर। शासकीय केंद्रीय पुस्तकालय में चल रहे समर कैंप में विभिन्न इंडोर गेम्स के द्वारा बच्चों को खेल खेल में अपनी मानसिक और शारीरिक क्षमता को बढ़ाने का अवसर प्राप्त हुआ। कैंप में बच्चों ने इंडोर गेम्स में कैरम, चेस, पजल्स जैसे खेलों का आनंद लिया। कार्यक्रम में बच्चों में समस्या समाधान की समस्या, एकाग्रता विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के चित्र और ब्लॉक्स पजल्स दिए गए, जिन्हें बच्चों ने सीमित समय में हल किया। चेस गतिविधि में बच्चों ने रणनीति और योजना बनाना सीखा, वहीं कुछ बच्चों को शुरुआती प्रशिक्षण दिया गया। कैरम में बच्चों ने टारगेटिंग स्किल्स, फोकस और हाथ आंख का समन्वय सीखा। कैंप में हुई क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने गणित और सामान्य ज्ञान पर आधारित सवालों का जवाब दिया।
इस अवसर पर विवेक कुमार सोनी पुस्तकालय प्रबंधक ने कहा समर कैंप बच्चों के लिये एक शानदार मंच है, जहां वे न केवल शारीरिक गतिविधियों में हिस्सा लेते है बल्कि मानसिक खेलों के माध्यम से अपनी सोच और समझ को भी बेहतर करतें हैं, यह बच्चों के समग्र विकास के लिये बेहद महत्वपूर्ण हैं।
कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएँ, शिक्षकगण, और अभिभावकों के  साथ अनीता औडिया, शिवम शर्मा, लक्ष्मी यादव, आकाश पाल, कमल चामडिय़ा, एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।