तीन दिन में 715 परिवारों ने एक छत के नीचे देखे रिश्ते

May 23 2025

ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा मानस भवन में तीन दिवसीय युवक युवती परिचय सम्मेलन का समापन हुआ। इन तीन दिनों में 715 परिवारों ने एक ही छत के नीचे अपने बच्चों के रिश्ते देखे। अंतिम दिन 315 युवक-युवतियों का परिचय कराया गया। इस मौके पर युवकों ने मंच से कहा कि पत्नी सर्विस वाली हो लेकिन वह परिवार की जिम्मेदारी भी निभाए। सम्मेलन की अध्यक्षता राजेश ऐरन ने करते हुए कहा कि देश के 12 राज्यों के 124 शहरों में परिचय सम्मेलन का आयोजन हो चुका है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद अशोक सिंह, पूर्व विधायक प्रवीण पाठक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, राजेश ऐरन आदि उपस्थित रहे। मंच पर पूजा मंगल, शिखा अग्रवाल, मीनू मित्तल, नीरज बंसल, मयंक अग्रवाल सहित अनेकों युवतियों ने अपना परिचय दिया।