अचलेश्वर महादेव को शक्ति महिला मंडल ने भेंट किया फ्रिज

May 22 2025

ग्वालियर। कलचुरी समाज की महिलाओं के सामाजिक संगठन शक्ति महिला मंडल ने अचलेश्वर महादेव मंदिर न्यास को फ्रिज भेंट किया। केदारनाथ गुप्ता ने बताया कि गर्मी में भगवान भोलेनाथ की भोजनशाला में तैयार होने वाली भोग सामग्री अब खराब नहीं होगी। भोजनशाला में लंबे समय से फ्रिज की जरूरत थी। 
इस अवसर पर हेमलता पवैया, सुषमा गुप्ता, भावना शिवहरे, स्नेहलता, मीनू पवैया, ज्योति, अनीता, पार्वती शिवहरे, शशि शिवहरे, सीता गुप्ता, सुनीता गुप्ता, केदारनाथ गुप्ता आदि उपस्थित रहे।