महान योद्धा थीं देवी अहिल्याबाई: राजौरिया
May 22 2025
ग्वालियर। रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती भाजपा 21 से 31 मई तक विशेष रूप से मना रही है। इसी क्रम में महिला मोर्चा के नेतृत्व में विशाल बाइक रैली निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने महारानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली फूलबाग चौराहा, नदी गेट, शिंदे की छावनी, डीडी मॉल होते हुए समाधि स्थल पर समाप्त हुई। इस रैली में देवी अहिल्याबाई अमर रहे, भारत माता की जय, वंदे मातरम् के उद्घोष कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए जा रहे थे। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर रैली का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। बाइक रैली से पहले भाजपा नेत्रियों ने रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर रंगोली बनाकर रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, कार्यों और आदर्शों को रंगों के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि देवी अहिल्याबाई महानता की प्रतिमूर्ति थीं, वह एक बीर योद्धा थीं, जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में अपनी गद्दी को संभाला और शासन को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई के बाद अगर किसी का नाम इतिहास में श्रद्धा व सम्मान से लिया जाता है तो वह अहिल्याबाई होल्कर का, जिनको अपने जीवन काल में ही जनता इन्हें देवी समझने और कहने लगी थी।
इस अवसर पर पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, दीपक शर्मा, विनोद शर्मा, राजू पलैया मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









