25 को निकलेगा परशुराम चल समारोह

May 22 2025

ग्वालियर। परशुराम जयंती 30 अप्रैल को मनाई गई थी। इस उपलक्ष्य में सकल ब्राह्मण समाज द्वारा 11 मई को चल समारोह निकालना तय किया था, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर की वजह से इसे स्थगित कर दिया था, जो अब 25 मई को निकाला जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद की बैठक तुलसी मानस प्रतिष्ठान के पुस्तकालय में हुई। 
बैठक में भगवान परशुराम के चल समारोह को भव्य बनाने पर चर्चा की गई। चल समारोह भगवान अचलेश्वर मंदिर से 25 मई को शाम 5 बजे प्रारंभ होकर महाराज बाड़े तक निकाला जाएगा। चल समारोह के मार्ग में विभिन्न संस्थाओं और प्रतिष्ठानों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत की व्यवस्था की गई है, जिससे यह आयोजन और भी गरिमामय बन सके। ब्राह्मण एकीकृत परिषद के अध्यक्ष विजय कब्जू एवं सचिव कल्ली पंडित ने ग्वालियर की समस्त जनता से चल समारोह में शिरकत करने की अपील की। 
बैठक में महेश मुदगल, रामबाबू कटारे, किशन मुदगल, धर्मेंद्र भारद्वाज, हरिदास अग्रवाल राम पांडे, रामं नारायण मिश्रा, महेंद्र शुक्ला, महेंद्र सेंगर, उमेश उप्पल, अनिल वर्मा दीपक शर्मा, प्रशांत शर्मा, कांता शर्मा, हेमलता राव, आशा त्रिपाठी, डॉ. निर्मल शर्मा और कंचन राव मौजूद रहीं।