बच्चों ने पेंटिग के माध्यम से अपनी रचनात्मकता को किया उजागर

May 22 2025

ग्वालियर। शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय ग्वालियर में चल रहे समर कैंप में सोहलवें दिवस बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट एवं पैंटिग प्रतियोगिता कराई गयी, इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कल्पना का प्रदर्शन किया, जिसमें 56 बच्चो ने भाग लिया।
पैंटिग प्रशिक्षक श्रीमती दीपा सोनी और कु. मोनिका गोंडिया ने बच्चों को जलरंग, तेलरंग और एक्रिलिक पेंट्स जैसी विभिन्न तकनीकों का इस्तेमाल करके अपनी कला में विविधता लाने के लिये प्रेरित किया, बच्चों ने इन तकनीकों का अभ्यास करते हुये अपने चित्रों को अद्वितीय रूप से सजाया. जिससे उनकी रचनात्मकता और आत्मविश्वास में वृद्धि हुई।
समर कैंप में पेंटिंग सिखाने के लिये प्रशिक्षकों ने बच्चों को रंगो, ब्रश तकनीकों, और शेडिंग के बारे में महत्वपूर्ण टिप्स दिये, बच्चों को यह सिखाया गया कि कैसे वे अपनी भावनाओं और विचारों को कैनवास पर चित्रित कर सकते हैं, और कला उनकी व्यक्तिगत विकास के लिये कैसे मददगार हो सकती हैं।
प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और उन्हे पुरस्कार दिए गए, पैंटिग प्रतियोगिता में कायरा सचदेवा (प्रथम), ध्रुव (द्वितीय), और हर्ष मूलवानी (तृतीय) विजेता रहे. विजेताओं ने अपनी खुशी और उत्साह का इजहार किया, एवं आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में बच्चों ने कार्टून कैरेक्टर जैसे गणपति, पहाड़ और किताबों जैसी सुंदर कलाकृतियों भी बनाई।
इस अवसर पर विवेक कुमार सोनी पुस्तकालय प्रबंधक ने कहा इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को न केवल शैक्षिक दृष्टिकोण से सशक्त बनाना है, बल्कि उनकी रचनात्मकता और कला के प्रति रुचि को भी बढ़ावा देना हैं. पेंटिंग जैसे कला विधाए बच्चों में संवेदनशीलता और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को विकसित करती है।
कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएँ, शिक्षकगण, और अभिभावकों के साथ-साथ पुस्तकालय से राकेश कुमार शर्मा, अनीता औडिया, शिवम शर्मा, लक्ष्मी यादव, आकाश पाल, कमल चामडिय़ा, एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।