एमआईटीएस के स्टूडेंट्स को बताए आतंकवाद के दुष्परिणाम
May 22 2025
ग्वालियर। माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान-सम विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। डॉ. सुरेंद्र चौरसिया और प्रो. दीप किशोर परसेडिय़ा की उपस्थिति में स्टूडेंट्स को आतंकवाद की भयावहता, उसके सामाजिक एवं राष्ट्रीय दुष्परिणामों तथा इससे निपटने के उपायों के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी विचार व्यक्त किए तथा रचनात्मक पोस्टरों और नारों के माध्यम से आतंकवाद के विरुद्ध जागरूक किया। सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे आतंकवाद के हर रूप का विरोध करेंगे, राष्ट्र की एकता, अखंडता की रक्षा करेंगे तथा एक जागरूक और प्रतिबद्ध स्वयंसेवक के रूप में हर परिस्थिति में देशहित के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









