हवन और पूर्ण आहुति के साथ कथा का हुआ समापन-अशोक गर्ग
May 21 2025
ग्वालियर। आठ दिनों से राम मंदिर फालका बाजार पर भारत विकास परिषद शाखा सहयोग, मां अन्नपूर्णा भोजन सेवा समिति एवं अखिल भारतीय अग्र वैवाहिक सेवा केंद्र द्वारा एवं आप सभी के सहयोग वा प्रभु की इच्छा से श्रीमद भागवत कथा का आचार्य बृजेश पांडे एवं पंडित कमल शर्मा, प्रदीप पांडे एवं सुदामा शर्मा के द्वारा श्री भागवत कथा का सम्पूर्ण विधि एवं मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन के साथ पूर्ण आहुति ओर भक्ति भाव के साथ सम्पन्न कराया।
इस अवसर पर ग्वालियर के सासंद भरत सिंह कुशवाह श्रीमद भागवत कथा में पधारे और व्यास पीठ से आचार्य बृजेश पांडे से आशीर्वाद लिया। श्रीमद भागवत कथा के समापन पर समिति द्वारा भंडारा किया गया जिसमें शहर के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण किया। भक्तों ने इस पुनीत कार्य में सेवा कार्य भी किया इसके लिए भारत विकास परिषद शाखा सहयोग सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
हवन आहुति में यजमान मंजू राजकुमार गर्ग, सुमन रवि गर्ग, रामनाथ अग्रवाल, पिंकी पंकज, नेहा सूरज, सुनीता विनोद, रेखा अशोक गर्ग, ओमप्रकाश अग्रवाल, प्रियंका आशीष, सोनल विकास, ज्योत नंदकिशोर अग्रवाल सतीश, आनंद अग्रवाल रंग वाले, केएल मंगल आदि शामिल रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









