सुधीर वाजपेयी लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट के बने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर

May 21 2025

ग्वालियर। अंतरराष्ट्रीय लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 3233 ई-1 की वार्षिक कॉन्फे्ररेंस भरतपुर में आयोजित हुई जिसमें सुधीर वाजपेयी ने नए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की शपथ ली। डिस्ट्रिक्ट की व्यवस्था के संचालन के लिए मुख्य रूप से पूर्व प्रांत पाल सुमेर जैन को चीफ डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटर, पूर्व प्रांतपाल विकास गंगवाल को चीफ डिस्ट्रिक्ट पेट्रॉन, पूर्व प्रांतपाल लायन नितिन मांगलिक को चीफ डिस्ट्रिक्ट एडवाइजर की जिम्मेदारी दी गई।
उनके साथ नए सत्र में केबिनेट सचिव रमेश श्रीवास्तव, केबिनेट कोषाध्यक्ष राम किशन सिंघल एवं डिस्ट्रिक्ट पीआर ऑफि़सर ज़ुबैर रहमान को जि़म्मेदारी दी गई।