अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद की बैठक सम्पन्न हुई

May 21 2025

ग्वालियर। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद की एक आवश्यक बैैठक तुलसी मानस प्रतिष्ठान के पुस्तकालय में सम्पन्न हुई। बैठक में 25 मई को निकाले जा रहे भगवान परशुराम के चल समारोह के संदर्भ में चर्चा की गई। समाज के सम्माननीयजनों ने अपने विचार प्रकट करते हुए इस आयोजन को सनातन धर्म की चेतना को जाग्रत करने वाला और भावनात्मक रूप से समर्पित क्षण बताया।
सभी ने अखिल ब्रह्मांड नायक भगवान परशुराम के चरणों में श्रद्धा अर्पित करते हुए ईश्वर से विश्व कल्याण की प्रार्थना की। साथ ही, आमजन से यह निवेदन किया गया कि इस पुण्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान परशुराम के चल समारोह में सहभागी बनें और जीवन का पुण्य लाभ अर्जित करें।
यह चल समारोह भगवान अश्लेश्वर मंदिर से 25 मई को सायंकाल 5 बजे प्रारंभ होकर ग्वालियर के महाराज बाड़े तक निकाला जाएगा। चल समारोह के मार्ग में विभिन्न संस्थाओं और प्रतिष्ठानों द्वारा जगह-जगह स्वागत की व्यवस्था की गई है।
बैठक में महेश मुदगल, रामबाबू कटारे, किशन मुदगल, धर्मेंद्र भारद्वाज, हरिदास अग्रवाल, राम पांडे, रामनारायण मिश्रा, महेंद्र शुक्ला, महेंद्र सेंगर, उमेश उप्पल, अनिल वर्मा, रवि गौड़, दीपक शर्मा, प्रशांत शर्मा, श्रीमती कांता शर्मा, श्रीमती हेमलता राव, श्रीमती आशा त्रिपाठी, डॉ. निर्मल शर्मा और कु. कंचन राव उपस्थित रहीं।