इस प्रकार के आयोजन से मानसिक विकास होता है बच्चों का:रश्मि भदौरिया

May 21 2025

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी के द्वारा दीनदयाल सिटी मॉल में सी ब्रेन टैलेंट सर्च प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 98 बच्चों ने भाग लिया। आयोजन में मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी रश्मि भदौरिया,अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने की। सी ब्रेन टैलेंट सर्च प्रतियोगिता को क्लास 1 से लेकर क्लास 9 तक के बच्चों के लिए आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रश्मि भदौरिया ने कहा की बच्चों के मानसिक विकास के लिए इस तरह के आयोजन का होना अति आवश्यक है। इससे बच्चों का मानसिक विकास तेजी से होता है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को मुल्टीप्लीकैशन एवं डिविजन के 200 सवालों को 10 मिनिट के अंदर हल करना था। जिसे बच्चों ने पूर्ण एकाग्रता एवं आत्मविश्वास के साथ गणितीय कुशलता का परिचय देते हुए पलक झपकते सवालों को हल किया। कॉम्पिटिशन में प्रतिभागी बच्चों ने समय सीमा के अंदर सवालों का जवाब देते हुए आगे बढ़ाने की एक दूसरे से होड़ लगी रही। इस प्रतियोगिता में बच्चों की अंदर स्वस्थ प्रतिस्पार्धत्मक भावना देखने को मिली जिसे उपस्थित अभिभावाक ने बच्चों की लगनशीलता की भूरी भूरी प्रशंसा की। यह प्रतियोगिता प्रशिक्षक अशोक जैन के मार्ग निर्देशन में आयोजित की गई। इस अवसर पर पंकज सोनकिया, विशाल जैन, मुकेश गुप्ता, राजेश त्रिपाठी उपस्थित थे।