संत कौशिक महाराज का बापू भक्तों ने किया स्वागत

May 20 2025

ग्वालियर। संत आशाराम बापू भक्तों ने संत कौशिक महाराज का मानस भवन फूलबाग पर पहुंच कर शाल श्रीफल फूलमालाएं भेंट कर संत श्री को आश्रम पधारने का आमंत्रण भी दिया। साथ ही कथा स्थल पर छाछ शरबत सेवा की अनुमति भी महाराज ने प्रदान की। 
संत कौशिक महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर स्वागत करने वालों में आश्रम संचालक अर्जुन भाई, सत्संग वक्ता विजय महाराज, मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार के अलावा श्रीयोग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ, महिला उत्थान मंडल के पदाधिकारी गण शामिल रहे।