स्वीटी द्विवेदी ने समर कैंप का दौरा कर बच्चों को पुरुस्कार दिए
May 20 2025
ग्वालियर। शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय में आयोजित समर कैंप के दौरान अभ्युथानम वेलफेयर फॉउंडेशन की सचिव श्रीमती स्वीटी द्विवेदी ने समर कैंप का दौरा किया और बच्चों के शैक्षिक एवं खेल गतिविधियों का निरीक्षण किया। यह समर कैंप शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय ग्वालियर द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बच्चों को शैक्षिक और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सिखानें के प्रयास किया जा रहा हैं।
उल्लेखनीय है कि शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय से चल रहे समर कैंप में बच्चों के लिये लगभग पाँच हजार रूपये राशि की पेंटिंग एवं खेल सामाग्री अभ्युथानम वेलफेयर फॉउंडेशन के द्वारा उपलब्ध कराई गई हैं।
श्रीमती द्विवेदी ने कु मोनिका गोडिंया एवं श्रीमती दीपा सोनी (पेंटिंग प्रशिक्षक) से पूछा कि शैक्षिक और व्यक्तिगत विकास के लिए क्या विशेष रणनीतियां अपनाते हैं, इसके साथ ही उन्होने समर कैंप की वर्तमान गतिविधियों की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली और कुछ सुझाव भी दिये ताकि बच्चों की सीखने की प्रक्रिया और भी प्रभावी बन सके।
इस दौरान श्रीमती स्वीटी द्विवेदी ने बच्चों के संवाद किया और उनकी प्रगति का जायजा लिया, उन्होने इस समर कैंप को बच्चों की समग्र विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया और इस तरह के कार्यक्रमों को और बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।
श्रीमती स्वीटी द्विवेदी ने समर कैंप के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों जैसे विज्ञान प्रयोग, कला एवं क्राफ्ट, कहानियों लेखन, मॉडल निर्माण, पेंटिंग, पुस्तक निर्माण और संवाद-सत्रों का जायजा लिया। उन्होने यह भी कहा कि बच्चों को ऐसे मंच देना अत्यंत आवश्यक है जहाँ वे अपनी छिपी प्रतिभाओं को खुलकर अभिव्यक्त कर सकें, साथ ही श्रीमती द्विवेदी ने कहा कि मैनें पहले कभी विज्ञान की गतिविधियों को इतनी सहजता और रूचि के साथ बच्चों द्वारा करते हुये नहीं देखा, यह पुस्तकालय वास्तव में एक नवाचार केंद्र की तरह कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर विवेक कुमार सोनी पुस्तकालय प्रबंधक ने श्रीमती द्विवेदी का स्वागत किया और समर कैंप के उद्देश्यों और इसके सफलता की जानकारी दी। उन्होने बताया कि इस कैंप में बच्चों को विज्ञान, गणित, कला, और खेल के माध्यम से सीखने का अनूठा अवसर मिल रहा है, जिसकी ख्याति पूरे संभाग में हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









