राजा बाक्षर महाराज का तीन दिवसीय उर्स महोत्सव आज से

May 20 2025

ग्वालियर। हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक श्री राजा बाक्षर मंदिर का तीन दिवसीय उर्स महोत्सव आज बुधवार 21 मई से डीडी नगर शताब्दीपुरम में श्रीजी के अभिषेक एवं आरती के साथ प्रारंभ होगा। उक्त जानकारी मंदिर के गद्दी नसीन महंत डॉक्टर अजय दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति में दी। उन्होंने बताया उर्स के प्रथम दिन संगीतमय सुंदरकांड के साथ रात में चादरपोशी एवं आरती होगी, उर्स महोत्सव के दूसरे दिन न्याजि महाआरती तथा महा रुद्राभिषेक के साथ प्रारंभ होगा। उसके बाद दोपहर में फकीरों का लंगर वितरित किया जाएगा। तथा शाम को विशाल भंडारे के साथ चादरपोशी के साथ साथ कव्वाल गायक सलीम झंकार द्वारा कव्वाली की प्रस्तुति दी जाएगी। उर्स महोत्सव के तीसरे और आखिरी दिन सत्यनारायण कथा के साथ ही राजा बाक्षर महाराज के उर्स का समापन किया जाएगा।