ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा नेताओं ने भारत माता आरती की

May 20 2025

ग्वालियर। भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के विरूद्ध ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा हेमूकलानी मंडल द्वारा हेमूकलानी चौक पर भारत माता का पूजन कर आरती की गई। 
भाजपा हेमूकलानी मंडल द्वारा आयोजित हेमूकालानी चौक पर भारत माता आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत माता के चित्र पर रोली चावल लगाकर पूजन किया गया तत्पश्चात भारत माता की आरती की गई। इस कार्यक्रम में भाजपा नेताओं सहित गणमान्य नागरिको ने आरती की। आरती के बाद भारत माता के जयकारे लगाए गए। भारत माता की आरती मंडल अध्यक्ष सत्यपाल सिंह जादौन के नेतृत्व में की गई। 
कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, हीरालाल मंडेलिया, संतोष गोडयाले, अमर कुटे, प्रमोद खंडेलवाल, संजीव पोतनीस पार्षद, मोहित जाट पार्षद, जीतू घुरैया, अंकित राजपूत, राजू केलकर, महेश खत्री, रामदास मिश्रा, जयसिंह सेंगर, बजरंग सेंगर, अन्नू उदैनिया, नरेंद्र चौहान, भूषण नारले, सुरेन्द्र ढोडी आदि शामिल हुए।