रोटरी मेडीकल मिशन राहत में विवेक तन्खा ने दिए 22 लाख के चेक
May 20 2025
मुरैना। रोटरी मेडीकल मिशन राहत-2 के सफल आयोजन में राज कृष्ण तन्खा फाउण्डेशन के संस्थापक सुप्रिम कोर्ट के वरिष्ठ अभिभाषक राज्य सभा सदस्य विवेक तन्खा ने 22 लाख रूपये के चेक आयोजन समिति में चिकित्सकों के लिये एवं पैरा मेडीकल स्टाफ के लिये उपयोग किये गये होटल इत्यादि का भुगतान अपने ट्रस्ट में से किया।
मुरैना एडीएम सीबी प्रसाद ने सभी होटल संचालक एवं होटल के स्टाफ को उपरोक्त चेक प्रदान किये। कलेक्टर कार्यालय के सभागार में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता राजीव शर्मा, रोटरी मेडीकल मिशन के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, सचिव प्रदीप पारासर, रोटरी क्लब ग्वालियर के आगामी अध्यक्ष उदित चतुर्वेदी, रोहित जैन, सचिन राजपूत, पंकज जैन सहित अनेक व्यापारियों ने उपस्ध्थित होकर राज कुष्ण तन्खा फाउण्डेशन की ओर से उपरोक्त राशि भेंट की।
उल्लेखनीय है कि राज कृष्ण तन्खा फाउण्डेशन ने रोटरी मेडीकल मिशन राहत-2 में अपने फाउण्डेशन की ओर से 37 लाख रूपये प्रदान किये जबकि 8 जनवरी 2005 की पहली मीटिग में राज्य सभा सदस्य विवेक तन्खा ने मेडीकल केम्प के लिये 25 लाख रूपये देने की धोषणा की थी और उन्होने 37 लाख रूपये इस आयोजन में अपनी ओर से व्यय किये। अभी मरीजों के ऑपरेशन वृन्दावन मे, एम्स भोपाल में एवं अन्य स्थानों पर चल रहे है। सभी मरीजों ने एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन राहत 2 के अध्यक्ष, मध्यप्रदेश विधान सभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर को अभी तक हुये ऑपरेशन की जानकारी प्रस्तुत की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









