बड़ा मंगल: सुबह से ही हनुमान मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी
May 20 2025
ग्वालियर। ज्येष्ठ मास के दूसरे मंगल पर शहर के हनुमान मंदिरों में सुबह से भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्त अपने आराध्य की आराधना में लगे हुए थे।
धार्मिक मान्यता के अनुसार मंगलवार के स्वामी श्री रामदूत हनुमानजी हैं। इसलिए हर मंगलवार को इनकी पूजा विशेष रूप से का जाती है। लेकिन सभी मंगलवारों में से ज्येष्ठ मास में आने वाले मंगलवार बहुत ही महत्वपूर्ण माने गए हैं। इन्हें बड़ा मंगल और बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है।
शास्त्रों के अनुसार ज्येष्ठ माह के मंगलवार के दिन ही भगवान श्रीराम और हनुमान जी की पहली बार भेंट हुई थी। इसी वजह से इस महीने में पडऩे वाले मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है। इस दिन की महिमा भी बहुत बड़ी है। माना जाता है कि इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से जीवन की सभी दुख-तकलीफें दूर हो जाती हैं। माना जाता है कि बड़ा मंगल को पर्व के रूप में मनाने की शुरुआत यहीं से हुई थी। एक अन्य कथा के अनुसार कुंती पुत्र भीम बहुत पराक्रमी थे। इस कारण भीम को अपने बल और शक्ति पर काफी घमंड हो गया था। भीम के इस अभिमान को तोडऩे के लिए राम भक्त हनुमान ने बूढ़े वानर के रूप में भीम को सबक सिखाया था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









