सेना का अपमान करने वालों का कांग्रेसियों ने किया प्रतीकात्मक रूप से इलाज

May 20 2025

ग्वालियर। मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर और शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार दक्षिण विधानसभा के गोल पहाडिय़ां ब्लॉक के द्वारा हेमू कालानी चौक पर अद्भुत प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर गोल पहाडिय़ा ब्लॉक के अध्यक्ष राजेश बाबू ने कहा कि हमारी सेना का जवान अपना घर परिवार नाते रिश्तेदार सबको छोडक़र सरहद पर हमारे लिए दिन-रात मोर्चे पर तैनात रहता है। दुश्मन देश की एक-एक गतिविधि पर नजर रखता है शहादत देता है।
तभी हम चैन से सो पाते है। हम भारतीयों का एक ही कर्तव्य है कि उनके साथ खड़े रहे। पहलगाम हमले में आतंकवादियों के द्वारा हमारे 26 भारतीयों को मार दिया गया जिसके जवाब में हमारी भारतीय सेना ने उनके आतंकी ठिकानों को तहस-नहस कर दिया कर दिया। भारतीय सेना ने 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया यह हमारे लिए गर्व की बात है लेकिन भाजपा के नेताओं के द्वारा भारतीय सेना का अपमान किया जा रहा है। भाजपा मंत्री विजय शाह ने हमारी भारतीय सेना की बहादुर कर्नल  सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताया।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि भारतीय सेना नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक है यह बयान दर्शाते हैं कि उनकी सोच और मानसिकता कितनी विकृत है ऐसे लोगों को इलाज की सख्त जरूरत है ऐसे लोगों को तत्काल प्रभाव से मंत्री पदों से हटाना चाहिए। संगठन, सरकार और मुख्यमंत्री को तुरंत इस पर कार्यवाही करनी चाहिए थी। लेकिन उन्होंने नहीं की।
गोल पहाडिय़ा ब्लॉक ने हेमू कालानी चौक महाराज बाड़े पर प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन करते हुए इन मंत्रियों को ग्लूकोज की बोतल चढ़ाई, प्रतीकात्मक इंजेक्शन लगाए, प्रतीकात्मक डॉक्टर के द्वारा विरोध स्वरूप इलाज किया गया। लेकिन ऐसे लोगों पर इलाज का कोई प्रभाव नहीं पड़ा। तो अंत में गोल पहाडिय़ा ब्लॉक ने जगदीश देवड़ा और विजय शाह का पुतला दहन किया। प्रतीकात्मक डॉक्टर का रोल कांग्रेस महिला नेत्री तन्वी चतुर्वेदी ने किया। 
इस अवसर पर सुरेंद्र यादव, इब्राहिम पठान, वीरसिंह तोमर, राम पांडे,  रमेश चौरसिया, भैयालाल भटनागर, हरेंद्र गुर्जर, तरुण यादव, आदित्य सेंगर, जीवाजी राव मंडोले, कैलाश चावला, राकेश शर्मा, अब्दुल हमीद खान, राजेश खान, विजय शर्मा, सतेंद्र नागर, एमके कुरैशी, महबूब चैनवाले, धर्मेंद्र जैन, सोनू कुशवाह, तारिक खान, आनंद जिझौतिया, कुलदीप मगरैय, सुग्रीव कुशवाह, लोकेंद्र कुशवाह, गजेंद्र कुशवाह, गोल्डी अग्रवाल, डॉ प्रदीप शर्मा, श्यामसुंदर श्रीवास्तव, नरेंद्र मैकले, आजाद खान, सुलेमान शेख, पृथ्वी कुशवाह, दीपेंद्र राजावत, विनोद प्रजापति, शिवा कुशवाह, अश्विनी अगरिया, बिंदु खान, रानू शर्मा, कपिल पाल, सोहिल खान, हनीश सूरी, राहुल वर्मा, अतुल बाथम, संजीव जयंत, आसिफ उस्मानी, विकास खरे, विनोद गोयल, राहुल गोस्वामी, जगदीश पवैया, आकाश खटीक, मुख्तयार खान, श्याम कुशवाह, सौरभ कुशवाह, जितेंद्र यादव, सागर खरे, अंसार खान, उपेंद्र शंकरण आदि पस्थित रहे।