फौजी पहने 11 मुखी रुद्राक्ष, छुड़ा देगा दुश्मनों के छक्के: कौशिक महाराज
May 19 2025
ग्वालियर। भगवान शिव के नेत्रों से उत्पन्न हुए हर रुद्राक्ष की महिमा इतनी अपंरपार है कि यह मनुष्य की जिंदगी बदल सकते हैं। देश के हर फौजी को 11 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए, ऐसा करने से वह दुश्मनों के छक्के छुड़ा देगा और हनुमान की तरह दुश्मन की लंका जलाकर विजयश्री प्राप्त करेगा, लेकिन यह तभी प्रभावकारी होगा जब वह मांसाहार एवं मदिरापान से दूर हो। यह विचार कौशिक महाराज ने शिवलोक फूलबाग में आयोजित हो रही शिवमहापुराण कथा के पांचवे दिन व्यक्त किए। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक विधायक सतीश सिंह सिकरवार ने व्यासपीठ का पूजन किया।
विश्व जागरण सेवा संघ द्वारा आयोजित शिवमहापुराण कथा में उन्होंने कहा कि जर्सी गाय का दूध कैंसर पैदा कर रहा है, जिसकी वजह से अमेरिका में जर्सी गाय को प्रतिबंधित कर दिया गया है, वहीं देशी गाय की ऐसी महिमा हैं कि उसके घी से हवन करने से देवता भी ऋणी हो जाते हैं। जहां तक यज्ञ का धुंआ जाता है, वहां तक सभी का कल्याण हो जाता है। उन्होंने कहा कि जिन चीजों का भगवान का भोग नहीं लगता, उन्हें खाने से बचना चाहिए, क्योंकि उक्त पदार्थो से मन तामसी होता है।
मौन की महिमा बताते हुए उन्होंने कहा कि एकादशी व्रत में कम से कम चार घंटे मौन जरूर रहना चाहिए। मौन से मानसिक विकार दूर होते हैं और कभी सिरदर्द जैसी समस्या उत्पन्न नहीं होती है। यम नियम मेें मौन का महत्व बताया गया है। उन्होंने कहा कि सत्य बोलना कठिन हैं पर असंभव नहीं। सत्य से बड़ा कोई धर्म नहीं है। सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं हो सकता है।
इस मौके पर कथा परीक्षत नरेंद्र शर्मा, पं रामदेव शास्त्री, मनीष शर्मा, उमेश उप्पल, राम पांडे, रामबाबू अग्रवाल, महेंद्र शुक्ला, दिनेश पाराशर सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









