जुआ खेलतेे तीन जुआरी पकड़े, एक दर्जन फरार, 55 हजार नगदी बरामद
May 19 2025
ग्वालियर। ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे तीन जुआरी पुलिस के हाथ लगे है, लेकिन मौका पाकर करीब एक दर्जन जुआरी भाग निकले हैं। पुलिस को जुआरियों के पास से ताश के पत्तों के साथ ही नकदी 55 हजार 40 रुपए बरामद हुए है। पुलिस ने जुआरियों को पकडक़र भागने वाले जुआरियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बेग ने बताया कि सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के मेवाती मोहल्ला में जुआ का फड़ लगा हुआ है। सूचना मिलते ही एक पुलिस टीम को जुआरियों को पकडऩे की जिम्मेदारी दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी तो पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे। जिनमें से तीन जुआरी पुलिस के हाथ लगे है। जिनकी तलाशी में पुलिस को 55 हजार 40 रुपए के साथ ही ताश की गड्डी मिली है। पुलिस ने जुआरियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए जुआरियों की पहचान सुरेश पुत्र बद्री प्रसाद कुशवाह, नरेन्द्र पुत्र बाबू लाल कुशवाह निवासी मेवाती मोहल्ला और अजय बाल्मीक पुत्र प्रेमनारायण वाल्मीक निवासी चिटनिश की गोठ के रूप में हुई है। पुलिस अब पकड़े गए जुआरियों से पूछताछ कर उनके भागने वाले साथियों की जानकारी जुटा रही है।
जुआरियों के थाने पहुंचते ही उन्हें छुड़वाने के लिए कई लोगों के सिफारिशी फोन थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने किसी की एक ना सुनी और उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









