सात दिवसीय संस्कार शिक्षण शिविर का शुभारंभ
May 19 2025
ग्वालियर। जैन मिलन गोपाचल शाखा के तत्वावधान में संस्कार शिक्षण शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रवीण गंगवाल की उपस्थिति में हुआ। यह शिविर गोपाचल यात्री निवास खेड़ापति कॉलोनी पर लगाया गया है।
शिविर में सांगानेर से आए पं. अंशुल भैया ने बच्चों को शिक्षण शिविर में ज्ञानवर्धन किया। शिविर में बच्चों को किट वितरण की गई। अतिथियों ने कहा कि यह संस्कार शिक्षण शिविर बच्चों को न सिर्फ धार्मिक रूप से संस्कारित करेगा बल्कि एक सुयोग्य नागरिक बनाने में भी महती भूमिका निभाएगा। यह शिविर 18 से 25 मई तक लगाया जाएगा। कार्यक्रम में अजीत जैन, आशीष जैन, भगवान दास जैन, जयदीप जैन, संदीप जैन आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









