समाज के प्रति हम सबकी जवाबदारी होती है: डॉ. राजकुमार

May 19 2025

ग्वालियर। भाविपरिषद विवेकानंद शाखा द्वारा जैबो नेत्रालय एवं लेसिक सेंटर गोविंदपुरी में नि:शुल्क नेत्र रोग परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजकुमार आचार्य थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जेयू के कार्यपरिषद सदस्य डॉ. रवि अम्बे, नीरज अग्रवाल, आरके चोपड़ा व डॉ. थॉमस मंचासीन थे। 
शिविर के आरंभ में मुख्य अतिथि प्रो. राजकुमार आचार्य ने कहा कि समाज के प्रति हम सबकी जवाबदारी होती है। जरूरतमंदों का सहयोग करना हम सबका कर्तव्य है। डॉ. रवि अम्बे ने कहा कि संकल्प लेकर जरूरतमंदों की सेवा करने का कार्य समाज के सभी वर्ग करें। शिविर में मोतियाबिंद एवं लेसिक सर्जन डॉ. थॉमस, काला पानी रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका यादव एवं नेत्र कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अनन्या जोशी ने 210 मरीजों का नि:शुल्क परीक्षण किया। इनमें से 15 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। 
इस मौके पर डॉ. अनिल कुमार शर्मा, अरुण डागा, नीरव सिंघल, राहुल जैन, मयंक गर्ग, मेघना सिंघल आदि उपस्थित थे।