मुख्यमंत्री ने निर्णयों से कर्मचारियों का मन जीता:परमार

May 19 2025


ग्वालियर। मप्र राज्य कर्मचारी संघ ग्वालियर के जिला कार्यकारी अध्यक्ष एवं सह संयोजक बलबीर सिंह परमार ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का कर्मचारी हित में लिए गए अभूतपूर्व निर्णय जिसमें मुख्य रूप से गृह भाड़ा भत्ता में बढ़ोतरी, पदोन्नति, केंद्र के समान मंहगाई भत्ता एरियर प्रदान करने और अभी भोपाल में स्वास्थ्य बीमा लागू करने की घोषणा कर प्रदेश के कर्मचारियों का मन जीत लिया है। राज्य कर्मचारी संघ के जितेन्द्र सिंह, हेमंत श्रीवास्तव, सुरेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा मुख्यमंत्री का अभिनंदन किए जाने पर ग्वालियर टीम ने हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
आभार व्यक्त करने वालों में बलबीर सिंह परमार, सुनील कुमार आर्य, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, धनीराम कुशवाह, प्रियदर्शी शर्मा, गणेश शंकर पचौरी सहित जिला टीम शामिल हैं।