जो जीता वही सिकंदर, लाइफ स्किल वर्कशॉप का आयोजन किया
May 19 2025
ग्वालिय। शासकीय केंद्रीय पुस्तकालय और गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन ने संयुक्त तत्वावधान में जो जीता वही सिकंदर, लाइफ स्किल वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं को आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और लक्ष्य निर्धारण के मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम में 50 प्रतिभागियों ने जीवन की कठिनाइयों से निपटने के लिए मानसिक कौशल सीखे। साथ ही प्रतिभागियों ने प्रेरक कहानियां सुनी और विभिन्न इंटरएक्टिव सेशन और समूह गतिविधियों के माध्यम से अपनी लाइफ स्किल को परखा। विशेषज्ञों ने कार्यशाला में समय प्रबंधन, टीमवर्क और सकारात्मक मानसिकता पर चर्चा की।
ट्रेनर और कोच संजीव निगोतिया ने कहा, इस प्रकार की कार्यशालाएं हमें जीवन में न केवल जीत को लक्ष्य बनाकर चलना सिखाती हैं बल्कि हमें खुद बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहना सिखाती हैं। इस अवसर पर पुस्तकालय प्रबंधक विवेक कुमार सोनी, फाउंडेशन के संस्थापक आकाश बरूआ, शिवम शर्मा, आकाश पाल उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









