कृष्ण सुदामा जैसी मित्रता जाति धर्म और सामाजिक स्थिति से परे है:बृजेश पांडे

May 18 2025

ग्वालियर। राम मंदिर फालका बाजार में भारत विकास परिषद शाखा सहयोग मां अन्नपूर्णा भोजन सेवा समिति एवं अखिल भारतीय अग्र वैवाहिक सेवा केंद्र द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में रविवार को महामंडलेश्वर दंदरौआ धाम के महंत रामदास महाराज (दंदरौआ सरकार) ने भागवत कथा में पहुंचकर उपस्थित सभी भक्तगणों को आशीर्वाद दिया।  
श्रीमद् भागवत कथा में बृजेश पांडे ने कहा कि भगवान के 16108 विवाहों की कथा सुनाते हुए कहा कि रुक्मिणी सहित भगवान की आठ पटरानी है अर्थात अष्टधाहा प्रकृति भगवान की पटरानी है, प्रकृति के जो बस में है इंसान कहते है ओर प्रकृति जिस के बस में है, उसे भगवान कहते है।  
सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष आदि प्रसंगों का सुंदर वर्णन करते हुए बताया कि सुदामा जी भगवान कृष्ण के परम मित्र थे, भिक्षा मांगकर परिवार का पालन पोषण किया करते थे, पत्नी सुशीला सुदामा से बार बार आग्रह करती कि आपके मित्र तो द्वारकाधीश है। उनसे मिलो शायद हमारी मदद कर दें। सुदामा पत्नी के बार-बार कहने पर द्वारका पहुंचे, जब द्वारपाल ने कृष्ण जी को बताते है सुदामा नाम का कोई ब्राम्हण आया है। कृष्ण जी सुनकर नंगे पैर दौङकर आए, और अपने मित्र को गले से लगा लिया। उनकी दीन दशा देखकर भगवान कृष्ण के आंखों से अश्रुओं की अविरल धारा प्रवाहित होने लगी। अपने सिंघासन पर बैठाया कृष्ण जी सुदामा के चरण धोते धोते आंसू टपक रहे थे। सभी पटरानियां सुदामा जी से आशीर्वाद लेती हैं। सुदामा जी विदा लेकर अपने स्थान लौटते हैं तो भगवान कृष्ण की कृपा से अपने यहां महल बना पाते हैं लेकिन सुदामा अपनी फूंस की बनी कुटिया में रहकर भगवान का सुमिरन करते हैं। इसलिए मित्रता हो तो श्री कृष्ण सुदामा जैसी हो क्योंकि मित्रता जाती धर्म सामाजिक स्थिति से भी परे है ये सच्चा प्रेम और सम्मान का प्रतीक है।
मीडिया प्रभारी अशोक गर्ग ने बताया कि आज 19 तारीख को फूल बंगला, हनुमान कथा ओर रासलीला का आयोजन किया जाएगा। रविवार की कथा में दंदरौआ महंत रामदास महाराज, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, राजकुमार गर्ग फतेह बाबा, रवि गर्ग, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, मुन्ना लाल गोयल पूर्व विधायक, श्याम श्रीवास्तव (सत्ता सुधार), संजीव सिकरवार (मध्यराज), आनंद अग्रवाल रंग वाले, ओमप्रकाश अग्रवाल, प्रांतीय महा. नीरज अग्रवाल, सुभाष भटनागर, अमित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।