महानगर के प्रमुख चैराहो पर होगा भारत माता का पूजन 19 मई को
May 18 2025
ग्वालियर। भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के विरूद्ध ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठन आज सोमवार 19 मई को ग्वालियर महानगर के 29 चैराहो पर सायं 6.30 बजे ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में भारत माता का पूजन करेंगे। यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।
जानकारी के अनुसार विवेकांनद चैराहा थाटीपुर, अमरचंद बाठिया चैराहा, अचलेश्वर मंदिर चैराहा, राजमाता चैराहा, कुलपति निवास चैराहा, माधौगंज चैराहा, हजीरा चैराहा, नदीगेट चैराहा, दीनदयाल नगर चैराहा, किलागेट चैराहा, महाराज बाड़ा, हेमूकालानी चैराहा, फूलबाग चैराहा, हुजरात चैराहा, बारादरी चैराहा, लक्ष्मीबाई समाधि, विश्वविद्यालय चैराहा, शास्त्री चैक, सूर्य नमस्कार चैराहा मेला ग्राउण्ड, भीम सिंह राणा चैराहा, बहोडापुर चैराहा, राममंदिर चैराहा, माधवनगर चैराहा, पिंटोपार्क चैराहा, विवेकानंद चैराहा चेतकपुरी, आनंदनगर चैराहा, गोले का मंदिर, हेमसिंह की परेड चैराहा पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भारत माता का पूजन किया जायेगा।
मातृशक्ति द्वारा भारत भक्ति यात्रा 20 मई को
वहीं मातृशक्ति द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में भारत भक्ति यात्रा का आयोजन 20 मई को सायं 5 बजे किया जायेगा। पहली भारत भक्ति यात्रा नदीगेट से सायं 5 बजे प्रारंभ होकर रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पहुंचेगी और दूसरी भारत भक्ति यात्रा आकाशवाणी तिराहा से सायं 5 बजे प्रारंभ होकर वीरांगना की समाधि पर पहुंचेगी। साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं मातृशक्ति द्वारा 25 मई को सायं 7 बजे अपने अपने घर पर 5 दीप देश के नाम पर हर घर पर लगाने एवं हर घर पर भारत माता की आरती हो तथा भारत का राष्ट्रीय ध्वज लगे ऐसा विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं मातृशक्ति ने महानगर के समस्त परिवारों से आग्रह किया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









