विद्युत अजाक्स फेडरेशन का मजदूर संघो की देश व्यापी हड़ताल को समर्थन

May 18 2025

ग्वालियर। 29 श्रम कानून कानूनों की जगह 4 कानून के विरोध में 20 मई को देश की ट्रेड यूनियनों की हड़ताल का मध्य प्रदेश की बिजली कंपनियों में बहुजन वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाली विद्युत अजाक्स फेडरेशन समर्थन करता है। श्रमिकों के हित में 29 श्रमिक कानून बने थे जिनके कारण मजदूरों के हित सुरक्षित थे। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा के इन कानूनों की जगह 4 कानून जैसे कि ऑन वेजेस 2019, ऑन सोशल सिक्योरिटी 2020, ऑक्यूपेशनल सेफ्टी हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशन, इंडस्ट्रियल रिलेशन कोड 2020 बनाये जाने के विरोध में देश के श्रमिक संघठन एक दिवसीय हड़ताल कर रहे हैं। यह जानकारी ट्रेड यूनियन विद्युत अजाक्स फेडरेशन के नरेंद्र चौधरी ने दी।