बजरंग भक्त मंडल ने की 700 किलो हरे चारे की सेवा

May 18 2025

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा विगत लगभग 6 वर्षों से की जा रही गौसेवा के क्रम में रविवार को 700 किलो हरे चारे की सेवा जनकताल स्थित गौशाला पर शालिनी त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, दीपक शर्मा, संतोष शिवहरे, राजीव जादौन, राकेश बंसल, प्रेमलता पाल, प्रमोद शर्मा के सहयोग से की गई। मंडल अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि अगले रविवार को मंडल द्वारा भोजन वितरण की सेवा 1000 अस्पताल परिसर में नर सेवा नारायण सेवा अंतर्गत की जाएगी। मंडल द्वारा भोजन वितरण सेवा हर महीने की जाती है। 
उक्त सेवाओं में मंडल के आशीष मंगल, राकेश मंगल, अमन गर्ग,  नमन अवस्थी, हरीश अग्रवाल, रामकिशोर मंगल, दीपक शर्मा, राजीव जादौन, शरद पाल, कौशल मंगल आदि सदस्य उपस्थित थे।