दो सत्रों में जेईई एडवांस परीक्षा हुई, 1250 परीक्षार्थीयों ने भाग लिया
May 18 2025
ग्वालियर। जेईई एडवांस की परीक्षा रविवार को आयोजित हुई। ग्वालियर में यह परीक्षा दो सत्रों में शहर के बड़ागांव खुरैरी बीवीएम कॉलेज में आयोजित की गई है। पहला सत्र सुबह 9 से 12 बजे तो वहीं दूसरा सत्र दोपहर 2:30 से शाम 5:30 तक रहा। छात्रों को पहले से ही सलाह दी गई थी कि वह परीक्षा केंद्र पर हर हाल में डेढ़ पहले घंटे पहले पहुंचे।
जेईई एडवांस का आयोजन आईआईटी कानपुर की ओर से किया जा रहा है। शहर के परीक्षा केंद्र में 1250 अभ्यर्थी शामिल हुए है। इसके साथ ही बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं दी गई है। इस वर्ष दो पेज का एडमिट कार्ड दिया गया है। छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र लेकर आने को कहा गया था।
वहीं जेईई एडवांस परीक्षा के लिए रिस्पॉन्स शीट वेबसाइट पर 22 मई की 5 बजे तक जारी होगी। आंसर की 26 मई को सुबह 10 बजे जारी होगी। जबकि जेईई एडवांस का रिजल्ट दो जून को जारी होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









