कांग्रेस ने फूंका उपमुख्यमंत्री देवड़ा का पुतला
May 18 2025
ग्वालियर। मध्य प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा भारतीय सेना का अपमान किए जाने के विरोध में शनिवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने फूलबाग चौराहे पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा की उपस्थिति में फूलबाग चौराहे पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। भारतीय सेना का का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। जगदीश देवड़ा शर्म करो, सेना काअपमान बंद करो नारों के साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन के समय राहुल शर्मा, राम पांडे, धर्मेन्द्र शर्मा, महाराज सिंह पटेल, वीरसिंह तोमर, चतुर्भुज धनोलिया, सुरेन्द्र यादव, जयराज चौहान, अवधेश कौरव, राकेश अग्रवाल, जसवंत शेजवार, अशोक तरेटिया, मुनेन्द्र भदौरिया, राजेश बाबू, विनोद कुमार जैन, नवीन भदकारिया, अब्दुल हमीद पप्पू, महादेव अपोरिया, मुरारीलाल ओझा आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









