बच्चों ने खेल खेल में सीखे अंग्रेजी के शब्द

May 18 2025

ग्वालियर। केंद्रीय पुस्तकालय में चल रहे समर कैंप में 56 बच्चों ने भाग लेकर खेलों के माध्यम से अंग्रेजी के नए शब्दों को सीखा। कार्यक्रम में बच्चों को दो टीमों में विभाजित किया गया, प्रत्येक टीम को शरीर के अंगों के चित्र दिखाए और उनके अंग्रेजी नाम बताए इसके बाद बच्चों ने लुका छुपी, गुड़ा गुड़ी और रिले रेस जैसे खेलों में शब्दों को दोहराया। जिससे बच्चों ने नई शब्दावली सीखी और अंगों के नाम याद किए। 
कार्यक्रम में पुस्तकालय प्रबंधक विवेक कुमार सोनी ने कहा इस तरह की गतिविधि बच्चों के सीखने की प्रवृति को सकारात्मक दिशा को प्रोत्साहित करती है और बच्चों में सीखने का जोश देखने को मिलता है। इस तरह के खेल खेल में सीखने से बच्चे न केवल ज्यादा आनंदित होते हैं बल्कि उनके मानसिक विकास में भी मदद मिलती है। 
इस अवसर पर पूजा साहू, अनीता ओडिय़ा, शिवम शर्मा, लक्ष्मी यादव, आकाश पाल, कमल चामडिय़ा उपस्थित रहे।