भाविप शाखा समर्पण के बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ

May 18 2025

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा-समर्पण द्वारा 18 मई से 23 मई तक बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ बिरला ऑपण माइंड्स प्रिंस्कूल अल्कापुरी पर हुआ। जिसमे हर दिन बच्चों को अलग अलग तरह के कार्यक्रम कर अपने देश कि संस्कृतिक, नृत्य, खानपान, स्वच्छता पर्यावरण  पर ड्राइंग, यातायात नियम, गुरु माता पिता का सम्मान व अनुशासन के बारे मे बताया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य आतिथि स्कूल पिंसीपल नूपुर गर्ग, विशिष्ट आतिथि प्रान्तीय संयोजक एक शाखा एक गांव के गुलाब सिंह प्रजापति, अध्यक्षता शाखा गति विधि संयोजिका डॉ ज्योति शर्मा थी।
सर्व प्रथम माता सरस्वती के तस्वीर पर मालापर्ण ओर राष्ट्रगीत के गायन के पश्चात अध्यक्ष विम्मी सचदेवा ने स्वागत भाषण दिया। अतिथियों ने बच्चों को भारत विकास परिषद और संस्कार प्रकल्प की जानकारी दी, टीचर तनुष्का त्रिपाठी व पूनम उपाध्यक्ष ने बच्चों को देश की संस्कृतिक गोदना के बारे मे समझाया औरर बच्चों के हाथ पर प्रिन्ट कर बताया। कार्यक्रम के अंत मे सभी बच्चों को जूस व बिस्कुट बांटे गए।
इस अवसर पर संस्थापक संजय धवन, संजय श्रीवास्तव, मधु धवन,  पुष्पा प्रजापति, लता गुप्ता, मनीषा श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।