श्रीमद् भागवत में काजल संग बृजेश का विवाह सम्पन्न हुआ
May 17 2025
ग्वालियर। भाविप शाखा सहयोग, मां अन्नपूर्णा भोजन सेवा समिति एवं अखिल भारतीय अग्र वैवाहिक सेवा केंद्र एवं आप सभी के सहयोग से राम मंदिर फालका बाजार में चल रही श्रीमद् भागवत के षष्ठम दिवस शनिवार को कथा में कथा वाचक बृजेश पांडे ने कहा कि रासलीला काम पर विजय प्राप्त करने की लीला है।
आज की कथा में भगवान का मथुरा गमन, कंस का वध यानी कि असत्य पर सत्य की विजय, अधर्म पर धर्म की विजय। रुक्मिणी विवाह की कथा कहते हुए कहा कि कुंदन पुर प्रभाकर राजा भीष्मक की बेटी रुक्मिणी और उनके पांच बेटे थे। भगवान कृष्ण उनको हरण करके ले गए इसे कोई नहीं देख पाया, इसका मतलब यह है कि हमारा और आपका शरीर हीं कुंदनपुर हैं, जीव ही राजा है, पंच महाप्राण इसके बेटे है।
कथा में रुक्मिणी विवाह के दौरान शाखा सहयोग द्वारा काजल संग बृजेश का विवाह सामाजिक रीति रिवाज से ठाकुर जी और उपस्थित श्रद्धालुओं के समक्ष किया गया। लडक़ी को सहयोग शाखा ओर सभी के सहयोग से गृहस्थ का सामान दिया गया।
इस शुभ अवसर पर यजमान राजकुमार गर्ग फतेह बाबा, रवि कुमार गर्ग, अभय चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, मनीष अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि, आनंद अग्रवाल रंग वाले, माया शाक्य, अशोक हयारण, विशन गर्ग ओमप्रकाश शर्मा, अनामिका अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, गिर्राज सिंघल, मुकेश अग्रवाल आदि ने वर वधू को आशीर्वाद दिया इस पवित्र बंधन के सैंकड़ों श्रद्धालु साक्षी बने।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









