वार्ड 63 में बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनी पर चला बुलडोजर
May 17 2025
ग्वालियर। वार्ड 63 के अंतर्गत ग्राम अकबरपुर क्षेत्र में नगर निगम की अनुमति बिना विकसित की जा रही कॉलोनी में जिला प्रशासन एवं नगर निगम अमले द्वारा कार्रवाई की गई तथा कॉलोनी में विकसित अधोसंरचना को हटाया गया।
भवन अधिकारी राजीव सोनी ने बताया कि शनिवार को ग्राम अकबरपुर के सर्वे क्रमांक 405/2 पर रामधुन पुत्र बहादुर सिंह आदि के द्वारा 0.3192 हेक्टेयर भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी विकास कार्य किया जा रहा था। जिसकी नगर निगम द्वारा कोई भी विकास अनुज्ञा प्राप्त नहीं की गई थी। उक्त कालोनी मे किए गए अवैध सडक़, विद्युत पोल वाटर सीवर लाइन आदि कार्य के विरुद्ध मौके पर कार्यवाही की गई।
उक्त कार्रवाई के दौरान अजय पाल सिंह जादौन, विजय शर्मा, शैलेंद्र सिंह चौहान, अजय शर्मा, क्षेत्रीय कार्यालय का स्टाफ एवं पुरानी छावनी थाना पुलिस बल उपस्थित था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









