तीन वाहन चोर पकड़े 11 गाडिय़ां बरामद
May 17 2025
ग्वालियर। वाहन चेकिंग के दौरान ग्वालियर पुलिस ने तीन वाहन चोरों को पकड़ा। आरोपी चोरी की बाइक से घूम रहे थे। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो चोर गिरोह ने शंकरपुर के पास खंडहर में चोरी की 10 बाइक रखी होना बताया। पुलिस ने सभी दोपहिया वाहन को जब्त कर लिया है। सभी 11 वाहन शहर से ही चुराए गए थे।
चोर गिरोह का कहना है कि वह पुलिस की सर्चिंग थमने तक इसी खंडहर में वाहनों को छुपाकर रखते थे। पुलिस की चेकिंग ढीली होते ही वाहन बाहर निकालकर बेचने निकलते थे। पुलिस अब तीनों से अन्य वाहन चोरी की वारदात में पूछताछ कर रही है।
बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि एक पुलिस टीम एसआई रामचंद्र शर्मा के नेतृत्व में नवगृह मंदिर के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी समय एक बाइक सवार तीन युवक मुरैना की तरफ से आते दिखे, जो पुलिस चेकिंग को देखकर अपनी बाइक मोडक़र जाने लगे। जिनका पुलिस टीम ने पीछा किया।
पुलिस को पीछा करते देखकर बाइक सवार गलियों में जा घुसे, इस पर थाने को सूचना दी। थाने से आए अन्य जवानों ने उनका पीछा कर पकड़ा और थाने लाकर पूछताछ की तो पता चला कि वह वाहन चोर हैं और बरामद बाइक चोरी की है। इसका पता चलते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू कर दिया।
पुलिस ने पकड़े गए चोरों से पूछताछ की तो उनकी पहचान ध्रुव उर्फ विवेक गुर्जर पुत्र राजवीर गुर्जर निवासी नूराबाद, प्रदीप गुर्जर पुत्र मोहन सिंह गुर्जर निवासी नूराबाद मुरैना और नरेन्द्र सिंह गुर्जर पुत्र बालिस्टर सिंह गुर्जर निवासी बानमौर मुरैना के रूप में हुई।
पकड़े गए चोरों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह शहर से बाइक चोरी करने के बाद शंकरपुर स्थित एक खंडहर में बाइक छिपाते हैं। इसका पता चलते ही पुलिस उन्हें लेकर खंडहर में पहुंची तो वहां से दस बाइक बरामद कीं। पकड़े गए चोरों ने बताया कि वह चोरी किए गए वाहनों को आज ले जाने के लिए आए थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
पकड़े गए चोरों से पूछताछ में पता चला है कि उन्होंने छह चोरी की बाइक कुछ दिन पहले बेची हैं। इसका पता चलते ही पुलिस की चार टीमें बाइक बरामद करने में निकल गई हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









