बच्चों ने पेंटिंग से बिखेरे कल्पना शक्ति के रंग

May 17 2025

ग्वालियर। शासकीय केंद्रीय पुस्तकालय में चल रहे समर कैंप में 57 बच्चों ने भाग लेकर अपनी कल्पनाशक्ति को रंगों के माध्यम से पेंटिंग्स के रूप में उकेरा और अपनी पेंटिंग्स में पर्यावरण व सामाजिक मुद्दों को प्रदर्शित किया। साथ ही उन्होंने माइंड गेम्स में अपनी तर्कशक्ति और समस्या समाधान कौशल का प्रदर्शन विभिन्न प्रकार की पहेलियों और समस्याओं का समाधान कर किया। बच्चों ने मानसिक क्षमता को चुनौती देने वाले माइंड गेम्स में भाग लेकर अपनी सोचने की क्षमता और टीमवर्क की भावना प्रस्तुत की। 
कार्यक्रम में क्षेत्रीय ग्रंथपाल राकेश कुमार शर्मा ने बताया माइंड गेम्स बच्चों को न सिर्फ मनोरंजन का अवसर देते हैं बल्कि यह उनके मानसिक विकास को भी बढ़ावा देते है। इस अवसर पर पूजा साहू, अनीता ओडिय़ा, शिवम शर्मा, लक्क्ष्मी यादव, आकाश पाल, कमल चामडिय़ा उपस्थित रहे।